राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अधेड़ उम्र के एक शख्स ने पत्नी और दो बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के अनुसार आरोपी का नाम सईद (60) है। वह अंबेडकर नगर माजरा के शिकारपुर देहात में बेलदारी का काम करता था। उन्होंने बताया कि सईद, पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था। पास-पडोस में रहने वालों का भी कहना है कि सईद पत्नी शफीला (50) के चरित्र पर शक करता था। मंगलवार की रात जब सईद घर लौटा तो शफीला और उसकी तीनों बेटियां रजिया (20), शबाना(15) और सुल्ताना एक कमरे में सो रही थीं। उसी समय सईद ने पत्नी और तीनों बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया। शफीला और दो बेटियों रजिया व शबाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी सुल्ताना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply