– पूर्वोत्तर दिल्ली के चौहान बांगर से कांग्रेस को मिली जीत, जबकि भाजपा को मिले महज 105 वोट
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है बल्कि भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन सीट गवां दी है। यहां आप प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर सिर्फ 105 वोट मिले हैं।
आज बुधवार, 3 मार्च की सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही। चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने नगर निगम की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं इस उप चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। क्योंकि इस जीत से आप का मनोबल भी बढ़ेगा।
आम आदमी पार्टी की बल्ले-बल्ले: शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने भाजपा उम्मीदवार को पटखनी देते हुए 2705 मतों से जीत गई हैं। रोहिणी सी 32 एन वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चन्द्र चुनाव जीत गए हैं।आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार ने कल्याणपुरी सीट से जीत हासिल की है। त्रिलोकपुरी से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार जीते हैं।


Leave a Reply