गाजियाबाद: पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन आज बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अजय जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिया है।
गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन ने कहा है कि पिछले वर्ष 2020 से पूरे विश्व में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। लेकिन देश में सरकार की सूझबूझ से कोरोना महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण रहा। साथ ही जल्द ही भारत में कोरोना वैक्सीन भी विकसित की गई और अब सर्वप्रथम भारत में ही वैक्सीन लगनी शुरू हुई है। इसके लिए एसोसिएशन प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता है।
अध्यक्ष अजय जैन ने कहा है कि अभी तक सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार डाक्टर्स, नर्सिंग, पुलिस-प्रशासन, सीनियर सिटीजन और 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति जिन्हें आपकी सरकार द्वारा निर्देशित गाइड लाइन के अनुसार 20 बीमारियों में से कोई एक है, उन सभी को कोविड वैक्सीनेशन दी जा रही है। हमारी मांग है कि पत्रकार भी फ्रंट लाइन पर काम करते हैं और उनका आमना-सामना फेस टू फेस होता है। पिछले साल से अब तक हजारों की संख्या में पत्रकार कोरोना महामारी के शिकार हो चुके हैं। इसिलए एसोसिएशन की मांग है कि सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए भारतवर्ष के सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया जाए।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष आशित त्यागी, संजीव वर्मा, सचिव तौषीक कर्दम, रेखा अग्रवाल, संजीव वर्मा, सुदामा पाल, सुनील यादव, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, प्रचार मंत्री सी.एन. राही, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अमित राणा, महामंत्री हिमांशु शर्मा के अलावा अजय रावत, उमेश कुमार, दिनेश गौड़, मुकेश कर्दम, महमूद अली, रमेश शर्मा, सुनील पवार, किशन स्वरूप, विरेंद्र सिंह, रवि तुषार, अब्दुल वाहिद, आलोक कुमार, महमूद अली, आशीष वाल्डन, सुनील त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, सुधीर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*