राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता जितेन्द्र गौड़ को कांग्रेस आलाकमान द्वारा उत्तर प्रदेश दलित व अनुसूचित जाति विभाग का सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जितेन्द्र गौड़ प्रारंभिक दिनों से ही कांग्रेस के बहुत ही निष्ठावान और कर्मशील नेता हैं। उन्हें सचिव स्तर पर पार्टी में समाहित किए जाने से राज्य में दलितों और अनुसूचित जाति के तबको में कांग्रेस का आधार बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि जो अन्य नियुक्तियां भी हुई हैं, उनमें पार्टी के निष्ठावान लोगों को प्रियंका गांधी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने गाजियाबाद से कांग्रेस की संसद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी डॉली शर्मा का भी आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जितेन्द्र गौड़ को प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति विभाग में दायित्व दिलाने के लिए बहुत प्रयास किए थे।


Leave a Reply