मुरादाबाद मामले को पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया चौथे स्तंभ पर हमला

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पत्रकारों पर हुए हमले की निन्दा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। हम इसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं कर सकते। इस प्रकार की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कुठाराघात हैं। केंद्र और राज्य सरकार को इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेकर सख्त कारर्वाई करनी चाहिए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाए।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार और महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि राजनीतिक दलों को भी अपने कार्यकर्ताओं से हर परिस्थितियों में संयम का परिचय देने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पत्रकारों पर हमला होता रहा तो मीडिया को कार्य करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन घायल मीडियाकमिर्यों का सहयोग व क्षतिपूर्ति देने का मांग करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*