वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) मनोनीत किया है। इस आशय का एक पत्र 3 अप्रैल, 2021 को जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने कहा है कि बच्चन के जुड़ने से निश्चित ही पार्टी और मजबूत होगी।
जितेन्द्र बच्चन ने राष्ट्रवादी विकास पार्टी के वरिष्ठ नेता एसी भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि वह मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जो भी जनहित में होगा, उसे सरकार और समाज तक अवश्य पहुंचाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*