राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा आज भगवान चित्रगुप्त मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार की सुबह प्राचीन शिवकुटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भजन, कीर्तन, आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रविवार, 4 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के बारे में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि सभी के सहयोग से भगवान चित्रगुप्त का स्थापना दिवस कार्यक्रम आज बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अधिकतर सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना ने सभी का धन्यवाद किया और करोना से जागरूक रहने, गायों की सुरक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा, पॉलिथीन प्रयोग न करने के प्रति सुझाव दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव ने संस्था के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कहा। इस मौके पर समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply