प्रताप विहार में केके शुक्ला ने किया राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन

राहुल गौतम/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। प्रताप विहार के सेक्टर-12 स्थित एल ब्लॉक में निर्मित राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र (डिस्पेंसरी) आज से कार्य करने लगा। केन्द्र का उद्घाटन भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष केके शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वार्ड-15 में पार्षद कृपाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि पार्षद कृपाल सिंह के अथक प्रयासों के बाद ही यह राजकीय स्वास्थ्य केंद्र आज शुरू हो पाया है। कृपाल सिंह जिला योजना विकास सीमित की कार्यकारणी के सदस्य भी हैं। स्थानीय जनता ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। उद्घाटन समारोह में आशुतोष गुप्ता, सुनील यादव, सुरेन्द्र सेन, पूनम सिंह, ओमप्रकाश ओड, रामकुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, मोहन झा, विनोद कुमार, मनोज चौधरी, मनोज निराला, परमिला चौधरी, धर्मनाथ झा, आर के त्यागी, महेंद्र गुज्जर, सुमित तोमर, सोनपाल सिंह, पवन शर्मा, गिरीश ठेकेदार, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*