राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के चलते हालात में सुधार नहीं हो रहा है। इससे जहां राज्य सरकार ने सूबे में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया, वहीं पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,69,60,172 हो गई है और 2,767 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की संख्या 1,92,311 हो गई है। जबकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 26,82,751 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,40,85,110 है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज रविवार को अभी-अभी प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनकी सरकार ने दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर तीन मई तक लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,36,612 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,09,16,417 हुआ। दूसरी तरफ भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,79,18,810 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,19,588 सैंपल कल टेस्ट किए गए। इसके अलावा अगर दिल्ली की बात करें तो शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गई है और कुल 13,898 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में उपचाराधीन मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 उपचाराधीन मामले हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 22,695 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 74,702 नमूनों की जांच की गई और 35,455 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया।


Leave a Reply