दिल्ली में मॉल व रेस्टोरेंट भी खोलने की मिली इजाजत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार से सभी बाजारों की सभी दुकानें खोल दी जाएंगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मार्केट-माल दुकानें खोलने का आड-इवेन सिस्टम खत्म कर दिया गया है। अब सोमवार से सारी दुकानें खोली जा सकेंगी। टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक की होगी। रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत होगी, लेकिन सीटिंग कैपेसिटी के 50 फीसद ग्राहकों के साथ। एक जोन में एक दिन में एक ही वीकली मार्केट खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि सामान्य समय में जितने होते हैं उसके 50 फीसद वेंडर्स के साथ ही वीकली मार्केट खोली जा सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर शादियों की अनुमति नहीं दी गई है। घर में या कोर्ट में 20 लोगों की उपस्थिति में ही शादी की जा सकेगी। अंतिम संस्कार में भी 20 से ज्यादा लोग नहीं शामिल हो सकेंगे। धार्मिक स्थल खुल सकते हैं लेकिन किसी भी श्रद्धालु को वहां आने की इजाजत नहीं होगी। मेट्रो और और बसें 50 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलती रहेंगी। डीडीएमए इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही जारी करेगा।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*