हरदोई के कन्थाथोक में गौशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जनकल्याण संस्थान द्वारा आज जिले के कन्थाथोक गांव में एक गौशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती कुंजलता श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद गौमाता का पूजन और हवन आदि कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। संस्था के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि यह गौशाला संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में उनकी इच्छा के अनुसार निर्मित किया गया है।
गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर में एक गाय होनी चाहिए, क्योंकि भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही गोधन को मुख्य धन मानते थे। सभी प्रकार से गौ रक्षा और गौ सेवा, गौ पालन भी करते थे। शास्त्रों, वेदों, आर्ष ग्रथों में गौरक्षा, गौ महिमा, गौपालन आदि के प्रसंग भी अधिकाधिक मिलते हैं। गाय को माता का दर्जा देकर हम उनका पूजन करते हैं। गाय का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम है।
संस्था के हरदाई जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गौ सेवा और गौ रक्षा को सबसे पुनीत और पुण्य कार्य माना गया है। गौ सेवा का केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व है। इसी उद्वेश्य की पूर्ति के लिए आज इस गौशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर संस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला सचिव अभिषेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी, संस्थान की युवा शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, यशवीर कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, संदेश श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, अरुण दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*