राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) ने आज बुधवार को एक यज्ञ का आयोजन कर भगवान से प्रार्थना की है कि वह नगर निगम के अधिकरियों, मेयर और पार्षदों को सद्बुद्धि दें। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब संपूर्ण देश की जनता कोराना महामारी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है, तब गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों एवं मेयर पार्षद ने मिलीभगत कर जनता पर 15 फीसदी टैक्स और बढ़ा दिया। जबकि इस परिस्थिति में लोगों के लिए अनेक सुविधाएं फ्री देनी चाहिए।
श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स की बढ़ोतरी जंगल के कानून जैसा है। होना तो यह चाहिए है कि इस कोरोना महामारी की विपत्ति काल में नगर निगम और नगर निगम के निर्वाचित जनता के प्रतिनिधियों को जनता के लिए टैक्स में और छूट दिलानी चाहिए।
पार्टी के जिला अध्यक्ष बीर सिंह त्यागी ने कहा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी निगम के इस अत्याचारी क्रूर निर्णय का विरोध करती है। साथ ही भगवान से प्रार्थना करती है कि नगर निगम के अधिकारियों एवं गाजियाबाद की जनता द्वारा नगर निगम में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजे गए पार्षदों जिन्होंने इस फैसले का विरोध नहीं किया, उनको सद्बुद्धि दे और नगर निगम हाउस टैक्स बढ़ोतरी करने वाले फैसले को वापस ले। उन्होंने मांग की है कि प्रस्ताव को पुनः नगर निगम बैठक में लाएं और निरस्त कर जनता के पर कोरोना काल के दौरान लगने वाले टैक्स अथार्त वित्तीय वर्ष 2020- 2021 का टैक्स माफ किया जाए।
शुद्ध बुद्धि यज्ञ में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संस्थापक/संयोजक सत्येंद्र यादव, कृष्ण मोहन गर्ग, अनिल सिन्हा, मनोज होदिया, दीपक शर्मा, दीपक चित्तौड़िया, सुनील दत्त, गोपाल सिंह, विवेक राणा, संदीप कुमार, विनोद कुमार अकेला, कमल बाबू, सियाराम यादव, श्रीकांत गिरी, जेपी द्विवेदी, अनिल मिश्रा, एनडी दीक्षित, श्रीराम श्रीवास्तव, रिषेक श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, वीरेंद्र कंडेर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply