रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स-डे पर किया पौधारोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद नार्थ के वर्ष 2021-22 के प्रधान संजय जैन ने कार्यकाल के प्रथम दिन जीवन आशा हॉस्पिटल गंग नहर मुरादनगर के सहयोग से तीन परियोजाएं शुरू की। साथ ही डॉक्टर्स डे भी मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य, रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके गुप्ता उपस्थिति रहे। वन महोत्सव मनाते हुए नीम, पीपल, रूद्राक्ष, पाम, फाइकम फलदार करीब पांच सौ पौधे लगाए।
गुरुवार को रोटरी क्लब गाजियाबाद नार्थ ने सीएमओ एनके गुप्ता, मुख्य टीकाकरण अधिकारी नीरज अग्रवाल, उप मुख्य टीकाकरण अधिकारी जीपी मथुरिया, रोटरी के सात डॉक्टरों और जीवन आशा हॉस्पिटल के सभी चिकित्सकों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इससे पहले जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुर्नवास केन्द्र द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से Covishield Vaccine का On the Spot रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाया गया, जिसमें 500 लोगों ने आकर लाभ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल ने की। इस अवसर पर क्लब प्रधान संजय जैन, सचिव अनुपम जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, जेपी जैन, अशोक जैन (सीए), पत्रकार अजय जैन, यर्थाथ, श्रीमती निधि शर्मा, मनोज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आलोक, मुकुल, पवन, सुधीर गोयल, पाठक, विवेक आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*