सुभास पार्टी बढ़े हाउस टैक्स और महंगाई के विरोध में चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने एक बैठक में नगर निगम ग़ाज़ियाबाद द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स और बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोनाकाल में जब लोगों के लिए जीवन यापन करना असम्भव हो गया है, तब नगर निगम गाज़ियाबाद द्वारा भवन कर बढ़ाना बहुत ही दुखद निर्णय है। इसके अलावा डीज़ल पेट्रोल समेत तमाम ज़रूरी चीजों की बढ़ती क़ीमत ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार और नगर निगम पूरी तरह से असफल साबित हुए है। इनके ख़िलाफ़ व्यापक जन आंदोलन चलाने की ज़रूरत है, तभी इनके सत्तारूढ़ अहम को तोड़ा जा सकता है। इसी विरोध को प्रकट करने के लिए पार्टी यह अभियान शुरू कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और शहर की मेयर को भेजे जाएंगे। बैठक में मनोज शर्मा होदिया, सुजीत तिवारी, संदीप कुमार, सुनील दत, एनडी दीक्षित, रिंकू दीक्षित, गोपाल सिंह, दीपक शर्मा, अर्चना शर्मा, सुरेश यादव, विनोद अकेला, अनिल सिन्हा, अनुपम, नसरू, गणेश, पीके सिंह, अनिल कुमार, विवेक राणा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*