हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

कुनाल आर्य/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बरेली। आँवला तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार क्षेत्र के लोग अकाल ही काल के गाल में समा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी आंवला थाना क्षेत्र के रमपुरा खुर्द निवासी शिशुपाल सिंह की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह हादसे के समय सुबह-सुबह ट्रैक्टर से खेल की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की छतरी हाईटेंशन लाइन से छू गई और किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही परिजन शिशुपाल को चिकित्सक के पास आंवला ले गए। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घर-परिवार में कोहराम मच गया। इसके बावजूद विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले बिशारतगंज व अलीगंज थाना क्षेत्र में तीन भैंसों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आन से मौत हो गई थी। सत्तार नगर के ग्रामीण ने एसडीओ अलीगंज को कई बार इस घटना को लेकर फोन मिलाया पर उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि अगर एसडीओ लापरवाही न बरतते तो आंवला वाली घटना शायद ही होती। कम से कम रमपुरा खुर्द निवासी शिशुपाल सिंह की जान बच जाती लेकिन अब बिजली विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*