राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि आजाद ने अंग्रेजों के पकड़ में न आने की शपथ के चलते खुद को गोली मार ली थी। आजाद जब तक जिंदा रहे, आजाद रहे। उन्हें कोई कैद नहीं कर पाया। जब आजाद को अंग्रेजी सरकार ने असहयोग आंदोलन के समय गिरफ्तार किया था और अदालत में उनसे उनका परिचय पूछा गया तो उन्होंने कहा था- मेरा नाम आजाद और पिता का नाम स्वतंत्रता और मेरा पता जेल है।
शुक्रवार, 23 जुलाई को सुभास पार्टी ने जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन करते हुए कहा, चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा नामक स्थान पर एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन में आजाद गाँधीजी से बहुत प्रभावित थे और उनके हर आन्दोलन में शामिल होते थे। बाद में उन्होंने क्रांतिकारी दल का दामन थामा और आजीवन भारत माता को आजाद कराने में लगे रहे।
पार्टी संयोजक सतेन्द्र यादव ने आजाद को उनके जन्मदिन पर श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि आजाद ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे लेकिन उनमें सम्पूर्ण भारत को समझने और क्रांतिकारी दल का नेतृत्व करने की जो विलक्षण क्षमता थी, वह शायद ही किसी में हो। उन्होंने कहा कि अंग्रेज सपने में भी आजाद के नाम से कांपते थे। लेकिन आजाद का एकमात्र उद्देश्य भारत माता की आजादी और सभी भारतवासियों का उत्थान था। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आजाद जैसे क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को भारत की युवा पीढ़ी को बताना चाहिए, जिससे प्रेरणा लेकर वह भारत निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान दे सकें।
पार्टी के प्रवक्ता विवेक राणा ने बताया कि सतेन्द्र यादव के अलावा मनोज कुमार शर्मा ‘हौदिया’, बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, रामकुमार शर्मा, बागीश शर्मा, अरविन्द प्रजापति आदि ने भी इस अवसर पर अपने-अपने विचार वयक्त किए। कार्यक्रम में विनोद अकेला, संजय श्रीवास्तव, कमल यादव, आर.पी. शुक्ला, सुभाष ठाकुर, कृष्ण यादव, संजय पासपान, राजेन्द्र कुमार, अनुपम अग्रवाल, रिंकू दीक्षित अनिल कुशवाह, सुनिल दत्त, वेद प्रकाश, वागिश, गोपाल सिंह, सौरभ यादव, उमेश गर्ग, राजेश दुबे, सन्दीप, अभिनन्दन तिवारी, विवेक राणा, विकास, राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, दीपक कुमार, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply