राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए कार्य कर रही संस्था एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन्द्र नाथ मिश्रा ने गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा से मंगलवार को भेंट की और संस्था के कार्य एवं उद्देश्यों को फलीभूत करने हेतु विस्तार से चर्चा की। सचिन्द्र नाथ मिश्रा सनातन धर्म के अनुयायी हैं तो हमारे सनातन धर्म के विस्तार को लेकर भी विशेष वार्ता की गई।
मुकुल शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म हिन्दुत्व का आधार है जिसे हम खो रहे हैं। आज हम सभी हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। इस दौरान उपस्थित दिवाकर गुरुजी महाराज सिद्ध पीठ कामाख्या मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और सनातन धर्म व भ्रष्टाचार के विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। अंत में प्रदेश प्रमुख सचिन्द्र नाथ मिश्र द्वारा सनातन धर्म सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए काशी आगमन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा को आग्रह पुस्तिका देकर सम्मानित किया। मुकुल शर्मा ने कहा कि वह सनातन धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।


Leave a Reply