समाजसेवी ममता सिंह ने बेटियों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्राम हैबतपुर स्थित गौड़ सिटी में आनंद सेवा समिति एवं बेटी शक्ति वाहिनी के तत्वावधान में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बेटी महिलाओं को कठिन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों के बारे में संस्था के विशेषज्ञों ने जागरूक किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाएं व बेटियों ने भागीदारी की। गांव के महत्वपूर्ण पुरुष भी शामिल रहे और उन्होंने इस प्रोग्राम की सराहना की।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद की मार्शल आर्ट रीटा मैडम ने अपनी टीम के साथ बेटियों को ट्रेनिंग दी। योगा गुरु देवेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य को योग से कैसे स्वस्थ रखें, इसके बारे में बताया। बेटियों ने आनंद सेवा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह से इसी तरह के कार्य करने की अपील की। वहीं आयोजक रेनू चौहान जो बेटी शक्ति वाहिनी की कमांडर हैं, ने बड़ी मेहनत के साथ इस कार्यक्रम में गांव की बेटियों को आज के कार्यक्रम से जोड़ा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि ममता सिंह ने किया। उन्होंने सभी बेटियों को हरियाली तीज, 15 अगस्त और रक्षाबंधन की बधाई देते हुए जीवन में हिम्मत और हौसले के साथ रानी लक्ष्मीबाई की तरह जीने का आह्वान किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*