जितेन्द्र कुमार/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में हरख जैदपुर स्थित अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सीएचसी सतरिख के चिकित्सा अधीक्षक सुनील जायसवाल ने पुलिस के सहयोग से तुरंत क्लीनिक पर छापा मारा गया। मौके से दो झोलाछाप चिकित्सकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा का है। चिकित्सा अधीक्षक की सूचना पर जैदपुर थाना कोतवाली पुलिस ने क्लीनिक पर बैठे झोलाछाप डाक्टर बृजेन्द्र व उसके सहयोगी सन्दीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित संदीप कुमार जिला अस्पताल में सीएचओ के पद पर कार्यरत है और अस्पताल से कूटरचित तरीके से कोरोना की वैक्सीन चुराकर 125 रुपये प्रति व्यक्ति से लेकर प्राइवेट क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्टर से मिलकर लोगों को वैक्सीन लगाता था। प्रकरण की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे सीएमओ डॉ रामजी वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर व उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉ रामजी वर्मा ने बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपितों को जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply