राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
श्रीमुक्तसर साहिब। पंजाब में गिदरबाहा स्थित एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल द्वारा प्रदेश कार्यालय के निकट श्री दुर्गा मंदिर परिसर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गर्ग और पंजाब प्रदेश प्रमुख जयंत जैन द्वारा कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया गया। इस दौरान शहर के लोगों ने कोविड वैक्सीन पहली व दूसरी डोज लगवाकर शिविर को सफल बनाया। लगभग 700 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया।
रविवार, 5 सितम्बर को एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल की पंजाब टीम द्वारा आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में पूरी टीम ने एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने विडियो कॉल के माध्यम से सभी साथियों से बात की और उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही गिदरबाहा के जिला अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी को धन्यवाद दिया। शर्मा ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल पंजाब टीम की सक्रियता से संस्था का क्षेत्र में यह पांचवा कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने सभी साथियों को बधाई दी है और आगे भी एकजुट होकर समाज सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का अनुरोध किया है।
आज के कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र कुमार प्रदेश सह सचिव, जतिंदर कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार प्रदेश उप प्रमुख, प्रियांशु, दर्शन सिंह जिला उप प्रमुख, सरवदीप सेठी ब्लाक उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुकेश गर्ग व जयंत जैन द्वारा सभी सदस्यों की उपस्थिति व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।


Leave a Reply