राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। शिक्षक इतिहास गढ़ता है, भविष्य तैयार करता है और वर्तमान को सुदृढ़ बनाता है। यह कहना था सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में विद्वानों का। साथ ही इस अवसर पर सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा देश के 176 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को वर्चुअल आयोजन के तहत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वभाषा ट्रस्ट के अध्यक्ष व शिक्षाविद अशोक लव और संचालन सुश्री श्वेता ने किया। समन्वयक केशव मोहन पांडय द्वारा अतिथियों और शिक्षकों का शाब्दिक स्वागत किया गया। अशोक लव ने शिक्षक दिवस की महत्ता, उपयोगिता और आयोजन पर प्रकाश डालते हुये सभी उपस्थित लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों की महत्ता बताते हुए कहा कि शिक्षक इतिहास गढ़ता है, भविष्य तैयार करता है और वर्तमान को सुदृढ़ बनाता है। इस मौके पर देश के 176 शिक्षकों को ऑन लाइन सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सर्व भाषा ट्रस्ट के राष्ट्रीय शोध निदेशक यशपाल निर्मल, वेब संपादक जेपी द्विवेदी, सुनील सिन्हा सहित कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों में नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापुर से डॉ संध्या सिंह, वाराणसी से डॉ अनुपम शाही, घाटशिला से डॉ रजनी रंजन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में केशव मोहन पाण्डेय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a Reply