जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सही ने बुधवार को मंजीठा गाँव स्थिति गोबिंद कृषि यंत्र इंडस्ट्री द्वारा नए तरीके से तैयार किया गया रोटोवेटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का हर तरह से ध्यान रखा जा रहा है। चहुंओर विकास हो रहा है। आने वाले वर्ष 2022 के चुनाव में हमें फिर जनता चुनेंगी और भाजपा की ही राज्य में सरकार बनेगी।
उद्घाटन समारोज में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाही ने गोविंद इंडस्ट्री द्वारा निर्मित अर्जुन रोटावेटर यंत्र की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की फसलों में उपज बढ़ाने के लिए अच्छा यंत्र है। साथ ही उन्होंने सपाइयों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार चार साल में जितनी धान खरीदारी करता था, उतनी धान खरीदारी योगी सरकार ने एक साल में कर दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।


Leave a Reply