राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। कस्बा कोठी में फार्मासिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक बाराबंकी सीमा सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने कहा विश्व फार्मसिस्ट दिवस फार्मेसी के क्षेत्र में विशेष योगदान के प्रति आभार जताने के लिए प्रतिवर्ष 25 सितम्बर को मनाया जाता है। एसोसिएशन का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि फार्मसिस्ट मनोज रावत ने कहा कि एक स्वस्थ्य समाज के लिए एक फार्मसिस्ट का योगदान बहुत ही अहम है। फार्मसिस्ट दवाओं की खोज, दवा निर्माण, वैक्सीन बनाना और वेक्सीनेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने कहा कि अगर आज हम स्वास्थ्य हैं तो इसकी एक बड़ी वजह फार्मसिस्ट ही है, जिसने कोरोना महामारी में 24घंटे जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण रावत ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्य, मनीष रावत, जिला सचिव विपिन वर्मा, अशोक कुमार, सौरभ राजपूत, प्रमोद वर्मा, सुलखान मौर्य, रवि वर्मा, दीपचंद, अभिषेक, जितेंद्र, कनीज, फातिमा, मनमोहिनी वर्मा, सदन वर्मा, मुलायम यादव, मानवेन्द्र, सलमा आदि उपस्थित रहे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनायी:
विधानसभा ज़ैदपुर अंतर्गत चांदपुर गांव स्थित एसएलबी डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी अंत्योदय कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार द्वारा दी गई लाभ की जानकारी दी तथा अन्य तमाम योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, रवि आर वर्मा, आशीष वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply