सुभास पार्टी यूपी में सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, प्रयागराज में किया ऐलान

जितेन्द्र बच्चन/राष्ट्रीय जनमोर्चा
प्रयागराज। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने आज स्थानीय मुद्दों पर पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। शनिवार को सिविल लाइन स्थित न्यूज रिपोर्टर क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के तहत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुभास पार्टी को जनता के हित में काम करना है, करेगी और कर रही है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की सहमती पर पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन चलाएगी और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में करीब-करीब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।
उन्होंने मोदी और योगी सरकार की गलत नीतियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज पेट्रोल-डीजल, बिजली, रसोई गैस, सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। आम जनता का सारा बजट गड़बड़ा गया है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं और सरकार कह रही है कि अच्छे दिन आ गए। श्रीवास्तव ने इस सब के लिए सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा बताते हुए सामाजिक उत्पीड़न, बढ़ती बेरोजगारी एवं कृषि बिल तथा सरकारी विभागों के निजीकरण एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की विसंगतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
25 सितम्बर की प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मोहम्मद सलीम, प्रदेश महासचिव अजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश चंद पाठक ने प्रधानमंत्री मुद्रा की विसंगतियों और उसके परिपेक्ष में देश में हो रहे घोटाले को प्रमाण सहित प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र पाल सिंह, विश्व प्रताप सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र दीक्षित, पुनीत श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, सचिन कुमार निषाद, प्रकाश चंद्र पांडे, सत्यार्थ सिन्हा, नीलम श्रीवास्तव, अशोक कुमार भटनागर, डॉ विमला गुप्ता, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुषमा पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, शिल्पी पांडेय आदि तमाम पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*