राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शक्ति खंड-4 में माय वर्ल्ड प्री स्कूल में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के लिए खासकर मैजिक शो आयोजित किया गया। मिक्की माउस का प्यारे बच्चों ने खूब आनंद लिया। आर्ट एंड क्राफ्ट वर्क में भी कलाकारी देखने को मिली। इसके अलावा बाल मेला, बाल भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आदि से मनोरंजन भरे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
माय वर्ल्ड प्री स्कूल एंड चाइल्ड केयर सेंटर की संस्थापक एवं निदेशक स्वीटी अग्रवाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि बच्चों को खेल के माध्यम से इस स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। पूरी कोशिश की जाती है कि उन्हें ऐसा माहौल मिले जिससे वे खुशी-खुशी कुछ सीखें। दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव के बारे में बातने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिवाली का बच्चों को उसका महत्व बताया समझाया गया। प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। कविता सिखाई जाती है, दीया कैसे बनाया जाता है, यह भी जानकारी दी गई। स्कूल की शिक्षिकाएं बच्चों के साथ दीपावली कार्यक्रम में ऐसे घुलमिल गई जैसे वे भी बच्चे हों। सच पूछिए तो बच्चों की गतिविधियां देखकर उनके अभिभावकों को भी अपना बचपन याद आ गया।
माय वर्ल्ड प्री स्कूल की दूसरी निदेशक विमला कुमारी हैं। वह और भी अनुभवी हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली उत्सव में स्कूल के बच्चों ने खूब आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा खूब बिखरी। नृत्य, कविता और अच्छी वेशभूषा में बच्चों ने बड़ों को भी खूब गुदगुदाया। मैजिक शो देखकर बच्चे खिलखिला पड़े। उन्होंने बताया कि स्वीटी मैडम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों के बीच एक गजब की अनुभूति हुई। बच्चों ने नृत्य करके धमाल मचाया। मिक्की माउस का आनंद लिया और बाल भोज का भी जायका लिया। अंत में स्वीटी अग्रवाल ने सभी बच्चों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply