उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए आरके सिन्हा डॉ मंगलम स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित

जितेन्द्र बच्चन
नई दिल्ली। (राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो) दिल्ली के एनडीएमसी समाभागार में डॉ मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन द्वारा 2020 में पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ पत्रकार, संपादक व स्तंभ लेखक आर.के. सिन्हा को ‘डॉ मंगलम स्वामीनाथन पुरस्कार’ प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ मंगलम स्वामीनाथन पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता, विज्ञान पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति व चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है। सोमवार, 29 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में इस बार आरके सिन्हा को भी उक्त सम्मान से नवाजा गया। फाउंडेशन का मानना है कि आरके सिन्हा पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर लेखन और शोध कार्य करते आ रहे हैं। उन्हें सम्मानित करने के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, पूर्व सांसद डॉ. महेश चन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेता देवदास आप्टे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
डाक्टर मंगलम स्वामीनाथन प्रतिष्ठान ने आरके सिन्हा को ‘नेशनल एक्सेलेंस अवार्ड’ प्रदान करने के अलावा वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम जोशी को वर्ष 2021, मलयालम मनोरमा के वरुघिस थॉमस और शलभ उपाध्याय को क्रमशः वर्ष 2020 और 2021 के लिए विज्ञान पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*