राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को एक महासभा का आयोजन किया। जिसमें सर्व सम्मति से शिक्षाविद् व वरिष्ठ समाजसेवी गुलशन कुमार भांबरी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार अहूजा और महामंत्री प्रिंस कंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गुलशन भांबरी के अनुभवों का एसोसिएशन को पूरा लाभ मिलेगा और वे अपने कार्यों से व्यापारियों के हितों को हमेशा आगे बढ़ाएंगे।
महासभा में गाजियाबाद के व्यापारी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने तमाम समस्याओं को विस्तार से रखा। ट्रेडर्स के कारोबारियों ने जीएसटी एवं सेल टैक्स अफसरों द्वारा की जा रही परेशानियों से भी अवगत कराया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि व्यापारियों से संबिधित इन समस्यों के निदान के लिए एक विज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
30 नवम्बर को आयोजित इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महासभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष आहूजा एवं राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु कंसल ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव गुलशन कुमार भांबरी को सम्मानित भी किया। इसके लिए भांबरी ने उनका आभार जताया है और कहा है कि वे अपने प्रयास से व्यापारियों के हित में सदैव उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन ने कई अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनीत पत्र जारी किया है।


Leave a Reply