गांधर्व संगीत महाविद्यालय में 12 को ‘सुनो राधिके सुनो!’ का होगा लोकार्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अमर भारतीय साहित्य संस्कृति संस्थान गाजियाबाद द्वारा नेहरूनगर में रविवार, 12 दिसम्बर, 2021 की दोपहर तीन बजे एक काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह काव्य-गोष्ठी नेहरूनगर स्थित गांधर्व संगीत महाविद्यालय में आयोजित होगी और इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य विष्णु सक्सेना की पुस्तक ‘सुनो राधिके सुनो!’ का लोकार्पण भी किया जाएगा।
अमर भारतीय साहित्य संस्कृति संस्थान के प्रवीण कुमार ने बताया कि काव्य-गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध नवगीतकार जगदीश पंकज करेंगे। मुख्य अतिथि प्रख्यात गजलकार कमलेश भट्ट ‘कमल’ और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन हैं। इनके अलावा डॉ रमेश भदौरिया, डॉ वीरेन्द्र कुमार शेखर, पराग कौशिक आदि उपस्थित रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*