राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित माता कालोनी में डॉ भीमराव अम्बेडकर विचार मंच एवं जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में डॉ बीआर अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन पुस्तकों ‘ब्राह्मणवाद की आड़ में गुलामगिरी’, ‘दलित आंदोलन का सैद्धांतिक पक्ष’ और ‘मजदूरी-थर्ड डिग्री-कहानी’ का पूर्व विधायक सुरेश बंसल, आरपी सिंह, अनिल वर्गीज, रघुबीर सिंह, डॉ सिद्धार्थ, संदीप राऊजी, डॉ० चंद्रशेखर पासवान और शिवकुमार ने लोकार्पण किया। साथ ही क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फूले चित्रकला प्रदर्शनी का फिल्मकार श्रीमती नीरा जलक्षेत्री, चित्रकार एनएस गौतम और लेखक रघुबीर सिंह ने उद्घाटन किया। चित्रकारी में नगर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों की नायाब पेंटिंग्स के साथ प्रतिभाग किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत ‘मताधिकार का प्रयोग और भारतीय लोकतंत्र की दशा व दिशा’ विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनिल वर्गीज (प्रबंध संपादक, फारवर्ड प्रेस नयी दिल्ली), प्रोफेसर सतीश प्रकाश (मेरठ कालेज, मेरठ), प्रोफेसर सविता पाठक (मैत्रेयी कालिज, दिल्ली विश्वविद्यालय), वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् संजय कबीर, सुरेश बंसल (पूर्व विधायक), आरपी सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी), चंद्रपाल (पूर्व आईएएस), भरत सत्यार्थी (ग्लोबल लॉ कालेज गाजियाबाद) श्रीमती ममता शिवा (सामाजिक कार्यकर्ता, सहरानपुर), डाक्टर चंद्रशेखर पासवान (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय), महबूब लारी (वरिष्ठ राजनीतिज्ञ), डाक्टर अखलाक (वरिष्ठ पत्रकार), कल्याण सिंह (पूर्व डीएसपी), केएल अशोक और रामेश्वर दयाल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुबीर सिंह और संचालन रामपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर अजय गौतम, पंकज कुमार, अरुण कुमार, बसंत लाल, अमित बंटी, धीरेन्द्र कुमार, ओपी मधुर, वीर सिंह, लखमीचंद प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply