प्रवीण सक्सेना/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नोएडा। आम्रपाली जोडिएक सेक्टर 120 में स्पोर्ट्स ओर कल्चरल फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जो 18 दिसम्बर से 5 जनवरी 2022 तक चलेगा। फेस्टिवल का उद्घाटन एडीसनल डीसीपी नोएडा कुंवर रणविजय सिंह ने बैडमिंटन की शुरुआत कर किया। यहां विभिन प्रकार के खेल झूले इत्यादि आयोजित किए जा रहे हैं। बैडमिंटन, क्रिकेट, साइकिलिंग, कैरम, रेस, सिंगिंग, डांस आदि के साथ-साथ खान-पान व अन्य प्रकार की वस्तुओं की व्यवस्था भी है। अजस्वा के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जोडिएक का यह दूसरा स्पोर्ट्स ओर कल्चरल मीट है। पिछले दो साल से कॅरोना के कारण आयोजित नहीं हो पाया था, इसलिए सभी जोडिएक निवासी इस साल इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है और अति प्रसन्न हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए छोटे-छोटे ग्रुप्स में सारे आयोजन किए जा रहे हैं। सोसाइटी के लोग बहुत खुश और उत्साहित हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कपिल मेहरा और राजिंदर सिंह बोरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष रेनु अग्रवाल और धर्मवीर सिंह के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर्स लोकेश चौहान, मनाली पचौरी, पंकज विशिष्ट, एसपी सिंह, गौरव सोनी, अनिल शर्मा, अनूप शर्मा, एकता सिंह, वीएन भारद्वाज, तरुण राजपूत, रणधीर गुप्ता मुख्य रूप से आयोजन में लगे रहे।


Leave a Reply