राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। डासना मिनी सचिवालय में हॉलिस्टिक टू हेल्दी और ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वसुंधरा गाजियाबाद के सहयोग से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डासना देहात की प्रधान श्रीमती रीना रानी और सतीश कुमार के अथक प्रयास से देहात के नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
उल्लेखनीय है कि हॉलिस्टिक टू हेल्दी ऑनलाइन हेल्थ चेकअप का आयोजन करती रहती है तथा साथ में ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो कि 250 बेडेड हॉस्पिटल है, जहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। शनिवार के कैंप में करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया तथा डासना देहात के नागरिकों ने फ्री ब्लड शुगर टेस्ट का लाभ उठाया। हॉलिस्टिक हेल्दी के संस्थापक डॉ डीके राय ने कैंप में आए लोगों को बताया कि किस तरह से वे तनावमुक्त रह सकते हैं। अपने शुगर संबंधी बीमारियों से कैसे निजात पा सकते हैं तथा हाइपरटेंशन के मरीजों को लाइफ़ स्टाइल किस तरह होना चाहिए। साथ ही बीपी, शुगर, वेट, स्ट्रेस फ्री लाइफ और हाइपरटेंशन की समस्याओं के बारे में भी लोगों ने डॉक्टर से सलाह ली। सतीश जी ने ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ संजय गर्ग तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि वे आगे भी डासना देहात में इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे।


Leave a Reply