राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। भाजपा के वर्तमान विधायक पंकज सिंह के भाई नीरज सिंह ने रविवार को आर्य नगर में कई चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। उनके समर्थन में कालोनी के हर तबके के लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जिस तरह भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को पाला-पोसा था, योगी सरकार ने सख्ती से उसे कुचल दिया। अब गुन्डे माफिया उत्तर प्रदेश की सीमा के बाहर हैं या फिर या जेल में।
उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक पंकज सिंह ने अपने क्षेत्र में अनेकों कार्य करवाए हैं। उनकी सख्ती के कारण ही नोएडा प्राधिकरण पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहा है। इस बार आपका फिर साथ चाहिए। दुबारा पंकज सिंह के विजयी होने पर आर्य नगर सर्फाबाद कालोनी को आदर्श कालोनी बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
स्थानीय लोगों ने नीरज सिंह का ध्यान इस ओर दिलाया कि बरसात में यहां की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। खासकर सीवर जाम और पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। इसके अलावा लोगों ने नीरज सिंह को पेरिफेरल रोड व गली नम्बर 3 का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए धन्यवाद भी दिया।
मन्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव पटेल एवं प्रवीन सक्सेना ने मंच पर नीरज सिंह का स्वागत किया। श्याम पाल ने कृष्ण गुप्ता का स्वागत किया। मन्च का कुशल संचालन कैलाश सती ने किया। आर्य नगर व्यापार मंडल के सदस्यों अशोक कुमार, सतीश कश्यप और महेंदर ने पुष्प माला से नीरज सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष कुमार, सुमित झा, पंकज, परमिंदर, अंकित जौहरी, अजय शर्मा, जयप्रकाश, तृप्ति कांत, अमित कुमार, सुजित सिंह, अंकित कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply