राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर 9 विजयनगर स्थित सामूदायिक केंद्र में परम सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की तरफ से मौजूद डॉक्टरों ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और पदाधिकारियों ने सेनेटरी पैड का वितरण करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। साथ ही गरीब, बेसहारा और मजलूम महिलाओं को फल आदि वितरित किया गया।
परम सेवा संस्थान की संस्थापक परमजीत कौर ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति चंद्रा रहीं। साथ ही रोटरी क्लब के कई अन्य सदस्य और वार्ड नंबर 14 की पार्षद चंपा माहौर भी मौजूद थीं। इन सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और महिलाओं को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए कई तरह से जागरूक किया। खुद परमजीत कौर ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के बिना किसी भी समाज व देश का विकास संभव नहीं है। हमें आगे बढ़ना है तो आत्मनिर्भर बनना जरूरी है।
उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए अलोकी हॉस्पिटल के सहयोग की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थान की उपाध्यक्ष अनु अरोड़ा, सचिव राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष कौशल्या वरमानी, जिला उपाध्यक्ष शीतल अरोड़ा, शिक्षिका गुलअफशा, पूनम, नीरज, रोटरी क्लब के रामगोपाल अग्रवाल, आशीष तनेजा, पवन रस्तोगी, सुधा तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply