महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था की नोएडा महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने थाना सेक्टर 39 की महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और दुपट्टे ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इसके अलावा महिला सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया।
संस्था की मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे अपराध पर गंभीरता चर्चा की गई। महासचिव इंदू यादव ने कहा कि हमारी सुरक्षा कवच पुलिस बच्चियों के साथ हो रहे घिनौने अपराध को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जब भी किसी घटना की जानकारी मिलती है, तुरंत पुलिस पीड़ित बच्ची की हर संभव मदद करने का प्रयास करती है। साथ ही दुष्कर्म, दहेज और अन्य तरह से महिलाओं का हो रहे शोषण के प्रति भी पुलिस हमेशा सतर्क है। कार्यक्रम में उमा जायसवाल, मीना देवी व संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*