न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शिक्षा के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। बुजुर्ग हो जवान, आज के आधुनिक युग में हर वर्ग के लिए शिक्षा जरूरी है। देश की प्रगति व उन्नति शिक्षा पर ही निर्भर है लेकिन शहरों के मुकाबले गांव में शिक्षा का अभाव अब भी देखा जा सकता है। इसी के मद्देनजर नोएडा सेक्टर 93 के गेझा गांव स्थित न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल द्वारा प्रभात फेरी निकालकर आमजनों को जागरूक किया गया।
शनिवार को आयोजित रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता त्यागी ने कहा कि शिक्षा की जड़ें बेशक कड़वी होती हैं लेकिन उसका फल सदैव मीठा होता है। शिक्षा के बिना व्यक्ति अधूरा महसूस करता है। शिक्षा की चाबी के बिना आप सफलता के दरवाजे नहीं खोल सकते।
प्रभातफेरी का संचालन कर रहीं सुषमा झा और अनीता शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शिक्षा का महत्व बताया और उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित किया। शिक्षिका रंजना तिवारी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। सपनों को पूरा करना है तो हमारे लिए शिक्षा ही एक मात्र माध्यम है। इस अवसर पर शिक्षिका शिखा कुमारी, निशा, कोमल, सरस्वती रथ, बबली उपस्थित रहीं। रैली के संचालन में चंचल त्यागी और विष्णु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*