राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भोजपुरी साहित्य के संवर्धन-संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली सबसे पुरानी संस्था ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ के दिल्ली इकाई का गठन किया गया है। इस मौके पर सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ ब्रज भूषण मिश्र और प्रवर समिति के महेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थिति रहे। डॉ हरे राम पाठक को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष, जेपी द्विवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष और डॉ मुन्ना कुमार पांडेय, डॉ राजेश कुमार मांझी व डॉ गौतम चौबे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजीव उपाध्याय महामंत्री बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ भोजपुरी साहित्य के संवर्धन-संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली सबसे पुरानी संस्था है। इस संस्था से अनेक वरिष्ठ साहित्यकार जुड़े रहे हैं। इसी वर्ष 26-27 फरवरी को बिहार के मोतिहारी में संस्था का 21वां अधिवेशन हुआ था। उस समय सम्मेलन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था और उसी में प्रतिज्ञा पढ़ी गई थी कि इसका विस्तार देश के अलग-अलग राज्यों में भी किया जाएगा। साथ ही केशव मोहन पाण्डेय को दिल्ली इकाई का संयोजक बनाया गया था।
संयोजक केशव मोहन पाण्डेय ने अब दिल्ली इकाई की घोषणा की है। उसके अनुसार कोषाध्यक्ष शशि रंजन मिश्र, साहित्य मंत्री देवकांत पांडेय, कला-संस्कृति मंत्री श्रीमती इंदु मिश्रा किरण, प्रकाशन मंत्री अखिलेश पांडेय बनाए गए हैं। जबकि संगठन मंत्री लवकांत सिंह, प्रचार मंत्री श्रीमती सरोज त्यागी और प्रबंध मंत्री सुनील कुमार सिन्हा को बनाया गया है। मनोज दुबे, अनूप श्रीवास्तव, रितेश गोस्वामी, डॉ विनय भूषण मिश्र और श्री नवनीत मिश्र दिल्ली इकाई कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ ब्रजभूषण मिश्र ने कार्यकारिणी के नियमों की जानकारी दी और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया है। इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी भोजपुरी भाषा-साहित्य की समृद्धि के लिए अपनी-अपनी बातें रखीं। साथ ही बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रवर समिति के सदस्य महेंद्र प्रसाद सिंह ने नव-गठित इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी है।


Leave a Reply