टी राजा को जमानत मिली, लेकिन भाजपा ने किया निलंबित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
हैदराबाद। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के चलते पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के तेलांगना से विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद उन्हें हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया, जहां से पहले राजा सिंह को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। लेकिन बाद में रिमांड वापस लेते हुए उन्हें चेतावनी देते हुए जमानत दे दी। दूसरी तरफ भाजपा ने विधायक टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार, 23 अगस्त की सुबह जहां गिरफ्तार कर लिया था, वहीं भाजपा ने तेलंगाना से विधायक टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में जवाब देने को कहा है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाल दिया जाए?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*