राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना और ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) विजय कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। शिष्टाचार भेंट में तीनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज के उत्थान को लेकर भी चर्चा की।
रविवार, 28 अगस्त को दिल्ली के उत्तर प्रदेश भवन में हुई उक्त भेंट बहुत ही अहम मानी जा रही है। मनोज सक्सेना भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ-साथ केसरिया हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सलाहकार, हिन्दू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और इंटरनेशनल एडवोकेट ऑग्नाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। जबकि वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल (एआईकेसी) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) होने के साथ-साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक भी हैं। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ दिए और बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वस्थ राजनीति की कामना की है। इस अवसर पर जीकेसी से जुड़े राजीव कांत, पदम् जी, आलोक सक्सेना, अनिल माथुर, हरीश सिन्हा, रितिक सक्सेना, गोपाल भटनागर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply