राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की छपरौला में रविवार, 28 अगस्त को एक बैठक हुई। इस बैठक में जहां चित्रांश अनिल कुमार श्रीवास्तव को मुख्य कोषाध्यक्ष चुना गया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक अनिल श्रीवास्तव के आवास पर हुई जिसमें संस्था के अधिकतर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिए एबीसीकेएम लगातार कार्य कर रही है और इस संस्था के सभी सदस्य एकमत से कोई भी निर्णण करते हैं। रविवार की बैठक में कन्हैया कुंज छपरौला के उपाध्यक्ष चित्रांश अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, महासचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री संजय लाल श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, राजन कुमार श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अंबरीश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विमल कुमार सक्सेना, अवधेश कुमार सक्सेना, डा बृज किशोर श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply