शास्त्री नगर में कार से नकदी, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में अपराध कम होने का नाम ले रहा है। तमाम कवायद के बावजूद चोर-बदमाशों और उच्चकों के हौसले बुलंद हैं। थाना कविनगर अंतर्गत शास्त्री नगर के सी ब्लॉक में मंगलवार को दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी कार के अंदर से चोर नकदी और गाड़ी के कई कीमती सामन पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ समाजसेवी व समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) अरुण कुमार सक्सेना शास्त्री नगर के सी ब्लॉक में रहते हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि रोजाना की तरह आज मंगलवार की सुबह भी उनकी कार UP14 -DN 7700 BREEZA MARUTI को साफ करने वाला युवक आया था। वह युवक सर्विस सेंटर से जुड़ा हुआ है और सक्सेना जी उस पर पूरा भरोसा भी करते हैं। वह युवक गाड़ी साफ करने के बाद चाबी देकर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद अरुण सक्सेना ने घर के बाहर निकलकर देखा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और उसके अंदर का सामान बिखरा हुआ था।
उन्होंने चेक किया तो पता चला कि कार के अंदर रखी हजारों की नकदी और गाड़ी के कुछ कीमती पार्ट चोरी हो चुके हैं। सक्सेना ने तुरंत 112 पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर मौका मुवायना किया। जांच-पड़ताल में यह बात स्पष्ट हो गई की कार के अंदर से 4300 रुपये की नकदी, STOLEN ITEM LAPTOP, MARUTI CAR CHIP, T SHARTS ETC आदि चोरी हो चुके हैं, लेकिन इस वारदात को कैसे और किसने अंजाम दिया, इसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*