ABCKM 2 अक्टूबर को मनाएगी लाल बहादुर शास्त्री जयंती, मेधावी बच्चों को करेगी पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। कायस्थ समाज के उत्थान के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था ‘अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा’ (ABCKM) छपरौला दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन कर रही है। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी चित्रांश जितेन्द्र बच्चन और वरिष्ठ समाजसेवी चित्रांश अशोक श्रीवास्तव हैं। कार्यक्रम के तहत एबीसीकेएम के द्वारा भजन-कीर्तन, माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के अलावा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
एबीसीकेएम के संस्थापक चित्रांश विजय कुमार श्रीवास्तव और संस्था के छपरौला अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि रविवार, 2 अक्टूबर की दोपहर एक बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सर्वप्रथम महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न परम पूज्य लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब चार बजे लोकप्रिय हास्य अभिनेता स्वर्गीय श्री राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद मेधावी चित्रांश छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल है- कन्हैया कुंज, गेट नंबर-2, गिरधरपुर, निकट जूनियर हाई स्कूल छपरौला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला वेस्ट ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर के सभी पदाधिकारी और सदस्य हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए वे उनका आभार प्रकट करते हैं।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*