समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

मनोज अग्रवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बुलंदशहर। राष्ट्र को समर्पित अखिल भारतीय संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी और शास्त्री जी की सादगी व सदाचरण से प्रेरणा मिलती है। इनके जीवन से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह समाज सेवा की जाती है।
विकास नगर में रविवार, 2 अक्टूबर को आयोजित जयंती समारोह में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार, जिला महासचिव राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष पंडित नित्यानंद मिश्र, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा एडवोकेट, खुर्जा प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह, जिला कार्यकारिणी के विशेष सदस्य संजीव भारद्वाज और दीपांशु दीक्षित उपस्थित रहे। इन सभी के साथ-साथ एसकेएफआई के भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.बी. पचौरी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण सक्सेना और गाजियाबाद के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सेविंदर सिंह राघव, ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र सिंह, राजेश राघव, अशोक चौहान, प्रधान अशोक राघव, प्रधान योगेन्द्र भूरा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*