अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने धूमधाम से मनाई लाल बहादुर शास्त्री जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा कन्हैया कुंज छपरौला में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का एक भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि बच्चन ने शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी सादगी और निर्णय क्षमता के लिए पूरे विश्व में सराहा जाता है। ऐसा प्रधानमंत्री जो सभी के लिए सहज और सरल था, आज तक इस देश को नहीं मिला। उनके विराट व्यक्तित्व की पहचान हमेशा यह देश याद रखेगा। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
रविवार, 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी चित्रांश अशोक श्रीवास्तव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने शास्त्री जी को सहज, सरल और गरीबों का मसीहा बताते हुए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी जीवन यात्रा और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक चित्रांश विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कायस्थ समाज से राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आने का आह्वान किया।
संस्थापक ने आयोजन को सराहा :
संस्थापक चित्रांश विजय कुमार श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला इकाई के अध्यक्ष चित्रांश अशोक श्रीवास्तव द्वारा कायस्थ समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा समाज उनके साथ है। उन्होंने टीम के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की भी तारीफ की है। इससे पहले हास्य अभिनेता व लोकप्रिय कलाकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव को उपस्थित सभी चित्रांशियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अपिर्त की। तत्पश्चात महिला प्रकोष्ठ की नव गठित समिति द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथियों को मेडल देकर किया सम्मानित :
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि चित्रांश जितेन्द्र बच्चन, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चित्रांश अशोक श्रीवास्तव और अतिथि चित्रांश अरुण कुमार सक्सेना का एबीसीकेएम के स्थानीय पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक मंत्री शरद चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी कविता से सभी को भावविभोर कर दिया। उनके निर्देशन में कुछ बच्चों ने गायन व नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने तारीफ की। मुख्य अतिथि बच्चन और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर अशोक जी ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया।
मंच संचालन अनिल कुमार ने किया :
समारोह को एबीसीकेएम के संरक्षक चित्रांश बीबी सक्सेना और अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने चित्रांश परिवार को एक मंच पर जोड़ने व कायस्थ महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष चित्रांश अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, महासचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, सहायक सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री संजय लाल श्रीवास्तव, लेखा-परीक्षक गौरव कांत सक्सेना, मीडिया प्रभारी प्रेम श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सक्सेना व नवनीत कुमार श्रीवास्तव का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
महिला प्रकोष्ठ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका :
जयंती समारोह के आयोजन में महिला प्रकोष्ठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि जितेन्द्र बच्चन ने महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती कमला देवी, अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, महासचिव पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती रीना कुलश्रेष्ठ, श्रीमती विनीता, श्रीमती खुश्बू, अलका, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव आदि की सराहना करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। कायस्थ संगठनों को महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अतिथियों के प्रति अध्यक्ष अशोक ने जताया आभार :
एबीसीकेएम छपरौला के अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि आगे वह सभी चित्रांश साथियों के सहयोग से और बेहतर आयोजन करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अंब्रीश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार, अखिल सक्सेना, अनिल सिन्हा, कन्हैया लाल, आशीष सक्सेना, राजकुमार सक्सेना, सतीश कुमार सक्सेना, संजीव सक्सेना, प्रदीप कुमार कुलश्रेष्ठ, मनमोहन सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*