राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
प्रयागराज। राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने रविवार को विट्ठन रॉयल गार्डन भावापुर बेनीगंज में एक दिवसीय कार्यकर्ता अधिवेशन आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्रांतिकारी विचार प्रकट किए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में पार्टी के स्थिति और मजबूत हुई है। हमें इसी तरह अपनी एकजुटता बनाए रखनी है।
अशोक कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रवादी विचार धारा का होने का दावा करते कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने एकजुट होकर काम करने की सलाह दी और कहा कि यह वक्त शिकवा-शिकायत करने का नहीं बल्कि हरहाल में एक होकर सकारात्मक भाव से काम करने का है। श्री श्रीवास्तव ने कहा, हर व्यक्ति में महत्वाकांक्षा होती है और यह स्वाभाविक भी है लेकिन हममें से हर एक को महसूस करना चाहिए कि अपनी महत्वाकांक्षाओं के कारण पार्टी का नुकसान नहीं हो।
अशोक कुमार श्रीवास्तव ने जल्द ही उत्तर प्रदेश में पार्षदों और सभासदों के होने वाले चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा का कुशासन झेल चुके हैं। अब वह एक ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जो उनकी जरूरतों पर खरा उतरे। और वह विकल्प है राष्ट्रवादी विकास पार्टी।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (विशेष प्रभार) रजनीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि रविवार, 9 अक्टूबर को प्रयागराज में आयोजित इस सम्मान समारोह में पार्टी के ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी बातें रखी, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दे छाए रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, मधु श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीर श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, भारत रत्न अशोक, सैयद मोहम्मद सलीम, मीडिया प्रभारी सनी कुमार केसरवानी, कल्पना श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, महापौर के पार्टी प्रत्याशी अरुण कुमार विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।


They are committing a big fraud by misusing the name of Rashtravadi Vikas Party fraudulently. Kindly be careful with your news portal mususe. भ्रामक असत्य खबरें ना फैलाएं