बुलंदशहर: एसकेएफआई का विस्तार, डॉ संदीप कुमार जिलाध्यक्ष व राजेंद्र सिंह जिला महासचिव नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने दो अक्टूबर को संस्था का विस्तार करते हुए डॉ. संदीप कुमार को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन स्वयं इस अवसर पर मौजूद रहे। वह रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली से यहां पहुंचे थे। उन्होंने डॉ संदीप को नियुक्ति पत्र सौपते हुए उम्मीद जताई कि उनके पदासीन होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही एसकेएफआई के विस्तार में वे अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.बी. पचौरी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण सक्सेना और गाजियाबाद के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के अलावा खुर्जा प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महासचिव द्विवेदी ने बुलंदशहर जिला टीम की घोषणा करते हुए बताया कि पंडित नित्यानंद मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह को जिला महासचिव, ब्रजेश कुमार को जिला सचिव, राहुल शर्मा एडवोकेट को मीडिया प्रभारी, संजीव भारद्वाज और दीपांशु दीक्षित को जिला कार्यकारिणी का विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है।
द्विवेदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र देते हुए बधाई दी और उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही यह टीम गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्यों को कर के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्थानीय टीम ने सी.बी. पचौरी, अरुण सक्सेना और मनोज अग्रवाल का स्वागत सम्मान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि शीघ्र ही कृष्ण मोहन सिंह को खुर्जा नगर अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी की जाएगी।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*