दिल्ली में ग्रीनमैन विजयपाल बघेल को ‘भारत के महारथी’ सम्मान से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कंस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्रीनमैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल को ‘भारत के महारथी’ सम्मान से नवाजा गया। ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष हरितऋषि विजयपाल बघेल को यह सम्मान फिलिस्तीन के भारत में राजदूत महामहिम बसेम एफ हेलिस तथा भारत सरकार के नीति आयोग सलाहकार डा मदन गोपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
रविवार, 16 अप्रैल को आयोजित समारोह में देश के 15 राज्यों से पधारे भारत के अन्य महारथियों को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। श्री बघेल ने कहा है कि ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि मां पृथ्वी की इस सेवा मुहिम में आप सभी का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे। ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के माध्यम से धरती माता को हरी चुनर से सुशोभित करने वाले ऐसे सफल प्रयास जारी रहें, ऐसी मंगल कामना।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*