अनुराधा शर्मा एसकेएफआई कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रख्यात नृत्यांगना अनुराधा शर्मा को कला-संस्कृति प्रकोष्ठ का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि ‘देश के विकास में भारतीय कला-संस्कृति का अहम योगदान है लेकिन भौतिकतावादी समाज में कला या तो मनोरंजन है या फैशन। विडम्बना यह है कि पश्चिम की अंधाधुंध नकल करने में व्यस्त समाज देश की इस थाती के संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयत्‍‌न नहीं कर रहा है। अनुराधा शर्मा निश्चित ही कला और संस्कृति को एक नई ऊंचाई देंगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार :
रविवार, 30 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम के तहत अनुराधा शर्मा ने प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर भारतीय संस्कृति बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। यह एक टीम वर्क है। बात उत्तर प्रदेश की हो या संपूर्ण देश की, कला और संस्कृति के विकास व उसके प्रचार प्रसार के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे।
शीघ्र ही होगा प्रकोष्ठ का गठन :
अनुराधा शर्मा ने बताया कि जल्द ही एसकेएफआई के साथ-साथ कला-संस्कृति प्रकोष्ठ का भी विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर एसकेएफआई के संरक्षक अतुल सक्सेना भी उपस्थित रहे। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया। साथ ही संगठन की तरफ से जारी मनोनयन पत्र उन्हें प्रदान किए। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने जल्द ही प्रकोष्ठ के गठन की बात कही है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*