फ्लोरेस अस्पताल ने मनाया नेशनल डॉक्टर डे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद एवं बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय और सभी डॉक्टर्स को सम्मान देने के लिए प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल ने ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ का आयोजन किया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, अन्य स्टाफ और कई गणमान्य मौजूद रहे। डॉ एम. के. सिंह, डॉ गौरव गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने संयुक्त रूप से केक काटा। साथ ही सभी को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शनिवार, 1 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में डॉ एम. के. सिंह ने डॉ. बिधान चंद्र रॉय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ रॉय बहुत कम फीस में लोगों का इलाज करते थे। मेडिकल स्टाफ न होने पर नर्स का काम भी खुद ही कर लिया करते थे। डॉ. बीसी रॉय हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि डॉ रॉय के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 1976 में उन्हें ‘भारत रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया और मेडिकल क्षेत्र में डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को सम्मान देने के लिए उनके निधन के बाद उनके जन्म की तारीख 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित कर दिया, तब से हम सभी हर वर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने इस मौके पर कहा कि हमारे देश में डॉक्टर्स को भगवान का दर्ज़ा दिया जाता है। डॉक्टर लोगों को जीवनदान देते हैं। कोविड महामारी के दौरान जब लोग सोशल डिस्टेंसिंग के रूल्स फॉलो कर रहे थे, तब आप जैसे डॉक्ट र्स खुद की जान जोखिम में डालकर दिन-रात मरीजों की जान बचाने में जुटे थे। हमारी यह भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
डॉ गौरव गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नेशनल डॉक्टर्स डे उन सभी डॉक्टर्स के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है जो दिन-रात अस्पतालों में सेवा में लगे रहते हैं। मरीजों को ठीक करना डॉक्टर्स की ड्यूटी होती है और इसके लिए आप लोग 24 घंटे तैयार रहते हैं। हम आपके जज्बे को सलाम करते हैं। हमारा यही सेवाभाव हमेशा बना रहना चाहिए। हमारी पूरी कोशिश हो कि हर मरीज आपके हाथ से ठीक होकर जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*