नीरज गुप्ता / राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया है, जिसकी वजह से उन परिवारों को खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में दिल्ली के कई सामाजिक संगठन उन परिवारों को राहत देने के लिए आगे आए है। इन्हीं में सचिन मनचंदा फाउंडेशन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दिल्ली के आसपास बाढ़ग्रस्त इलाकों में सचिन मनचंदा फाउंडेशन फूड ड्राइव का अभियान बड़े स्तर पर चला रहा है, ताकि बेघर लोगों का पेट भर सके।
सचिन मनचंदा फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिन मनचंदा ने कहा कि फाउंडेशन ने दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, यमुना बैंक, कॉमन वेल्थ गेम्स एरिया के पीछे फ़ूड ड्राइव अभियान चलाया है। जिसको लेकर टीम ने बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को दूर करने के उद्देश्य से पौष्टिक भोजन तैयार करने और वितरित करने के लिए अथक प्रयास किया। यह फूड ड्राइव आभियान आगे भी चलता रहेगा।


Leave a Reply