‘कथा रंग’ के आयोजन में जुटे देश के दिग्गज रचनाकार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ‘कथा रंग’ के ‘कथा संवाद’ को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध लेखक, कवि व गजलकार ध्रुव गुप्ता ने कहा कि लेखकों की नई पौध तैयार करने से बेहतर कुछ और हो नहीं सकता। ‘कथा संवाद’ जैसे कार्यक्रम जहां भविष्य के लिए नई संभावनाएं जगाते हैं, वहीं मौजूदा समय की छाती पर हस्ताक्षर भी दर्ज करते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि इस दौर में अच्छी कहानियां लिखी जा रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कहानियां पढ़ी नहीं जा रही हैं। पढ़ने का प्रवाह बनाए रखना भी एक कला है। उन्होंने कहा कि ‘कथा संवाद’ जैसे आयोजन की यह उपलब्धि है कि जहां वह नवांकुरों को लेखन के लिए प्रोत्साहित करते हैं, वहीं लोगों में वाचन कला को भी समृद्ध करते हैं।
आप कहानी नहीं लिख सकते :
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. रख़्शंदा रूही मेहदी ने कहा कि कहानी लिखना आसान नहीं है। फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के एक शेर ‘मता ए लौह ओ कलम छिन गई तो क्या गम है, खून ए दिल में डुबों ली हैं उंगलियां मैंने’ उद्धत करते हुए उन्होंने कहा कि आपके पास स्याही या कागज न भी हो तो भी लिखने की जिजीविषा आपको अपने रक्त से ही लिखने के लिए प्रेरित करती है। विशिष्ट अतिथि व अपर पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि कहानी लिखना एक दुरूह कार्य है। महज किसी घटना या विचार के बूते आप कहानी नहीं लिख सकते।
आवश्यक शर्त पढ़ना है :
संयोजक सुभाष चंदर ने कहा कि रचना प्रक्रिया से पहले गुनना और बुनना बहुत आवश्यक है। लिखने की पहली और आवश्यक शर्त पढ़ना है। उन्होंने कहा कि लेखन स्वेटर बुनने जैसा कार्य है, जिसमें विचार, कथ्य, संवाद और कल्पनाशीलता के फंदे बुनने पड़ते हैं। आयोजक आलोक यात्री ने कहा कि लिखने के प्रति उत्साहित लोग अपने ही लेखन में इसलिए उलझ या भटक जाते हैं, क्योंकि उन्होंने इतना नहीं पढ़ा होता जितना लेखन में मार्गदर्शन के लिए आवश्यक है।
साहित्य प्रेमियों ने लिया हिस्सा :
कार्यक्रम का संचालन रिंकल शर्मा ने किया। कहानी वाचन के लिए टेकचंद को विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने विपिन जैन की कहानी का पाठ किया। इस अवसर पर विपिन जैन, प्रताप सिंह, शकील अहमद शैफ,नेहा वैद, गीता रस्तोगी, मनु लक्ष्मी मिश्रा और शिवराज सिंह की कहानियों पर लंबा विमर्श हुआ। विमर्श में योगेंद्र दत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंघल, वंदना वाजपेयी, सिनीवाली शर्मा, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ, बीना शर्मा, अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव, सत्यनारायण शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, वागीश शर्मा, सीमा सिंह सिकंदर, रश्मि वर्मा, अविनाश शर्मा, प्रभात कुमार, ईश्वर सिंह तेवतिया, कीर्ति रतन, रेनू अंशुल, अंशुल अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, देवेंद्र देव, पराग कौशिक, डॉ. प्रीति कौशिक, अभिषेक कौशिक, के. के. जायसवाल, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार तिवारी, अनिल सिन्हा, अजय मित्तल, सिमरन, शशिकांत भारद्वाज, विशाल झा, आनन्द कुमार, अभिषेक भारत व निरंजन शर्मा सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*